हेल्थ एंड वेलनेस

अब डिज़ीज़ एक्स का खतरा: डब्ल्यूएचओ के वैज्ञानिकों की टीम बना रही खतरनाक पैथोजन्स की सूची

पूरी तरह से अज्ञात बीमारी डीजीज एक्स का संक्रमण कोरोना से भी तेज फैलेगा

हेल्थ डेस्क। कोरोना महामारी के बाद डब्ल्यूएचओ के तीन सौ वैज्ञानिक ऐसे बैक्टीरिया, वायरस और सूक्ष्मजीवों की सूची तैयार कर रहे हैं जो भविष्य में महामारी और गंभीर बीमारियों के कारण बन सकते हैं। इस सूची में कोरोना वायरस, इबोला वायरस, मारबर्ग वायरस, लासा बुखार, निपाह वायरस, जीका वायरस और डीजीज एक्स के नाम भी शामिल हैं।

पूरी तरह से अज्ञात बीमारी है डीजीज एक्स
फिलहाल डीजीज एक्स जो पूरी तरह से अज्ञात बीमारी है, इस पर डब्ल्यूएचओ की टीम की विशेष नजर है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बीमारी इंसानों के लिए बेहद खतरनाक साबित होगी। यह जिस भी वायरस या बैक्टीरिया से होगी, उसका संक्रमण कोरोना से भी तेज फैलेगा। यह महामारी का रूप भी ले सकती है, इसलिए समय पर इसका पता लगाना जरूरी है।

डब्ल्यूएचओ की लिस्ट में कई पैथोजन्स शामिल
डब्ल्यूएचओ की लिस्ट में कई पैथोजन्स शामिल हैं जो किसी भी पेड़, पौधे, जानवर या सूक्ष्मजीवों को बीमार बना सकते हैं। पैथोजन्स ऐसे जीव होते हैं जिनसे बीमारियां जन्म लेती हैं। बहरहाल डब्ल्यूएचओ की योजना पहले लिस्ट को अपडेट करना और फिर बाद में उसका सफल इलाज ढूंढना है। इसके लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन में अपनी 300 वैज्ञानिकों की टीम लगा चुका है। बैक्टीरिया और वायरस के खतरे को भांपकर डब्ल्यूएचओ समय से पहले ही बचने के लिए टेस्ट और वैक्सीन बनाने का प्रयास कर रहा है।

फोटो साभार: सोशल मीडिया

Related Articles

Back to top button