बिजनेस

व्यापार मंडल की आम सभा की पहली बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा

लखनऊ फोकस न्यूज

लखनऊ। लखनऊ व्यापार मण्डल के चुनाव के बाद पहली आम सभा बैठक गुरुवार को व्यापार मण्डल कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में कई प्रस्ताव पर चर्चा हुई। अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा और वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा ने पटल पर सभागार के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका सभी ने एक स्वर से स्वर्गीय लाला विश्वंभर दयाल अग्रवाल सभागार का प्रस्ताव पारित किया। जल्दी ही सभागार का विधिवत शिलापट्ट लगाकर उद्घाटन होगा।

वरिष्ठ महामंत्री ने बताया आज विशेष रूप से व्यापारिक राजनीति की पाठशाला यहियागंज में निर्वाचित हुए अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा जो लखनऊ के अध्यक्ष भी यहियागंज की पूर्ण कार्यकारिणी का स्वागत समारोह हुआ। इसमें जिसमें अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, सतीश मिश्रा, मुन्ना वाहज, वरिष्ठ महामंत्री नीरज गुप्ता, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, महामंत्री नरेश कुमार, प्रशांत गर्ग, अनस शमसी, युवा अध्यक्ष कुश मिश्रा, संयुक्त महामंत्री विनय जोगी, हर्षित जयसवाल, वरिष्ठ मंत्री, मंत्री, संगठन मंत्री समेत 62 पदाधिकारियों का सम्मान कार्यक्रम हुआ।

आज के प्रोग्राम में मुख्य रूप से लखनऊ व्यापार मण्डल के कार्यवाहक अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष केदार वाजपेयी, रवींद्र गुप्ता, महामंत्री उमेश शर्मा, युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता, युवा वरिष्ठ महामंत्री सुमित गुप्ता, वरिष्ठ नेता मनीष अरोड़ा, कुश अरोड़ा, असित अग्रवाल, इरफ़ान अंसारी, राजा मक्कड़ आदि उपस्थित रहे।

यह जानकारी लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा ने दी।

Related Articles

Back to top button