तुषार कपूर ने पापा का 80वां जन्मदिन यूं मनाया


इन्फोटेनमेंट डेस्क
लखनऊ। पिछले दिनों फिल्म स्टार जीतेंद्र 80 साल के हो गए। इस मौके पर उनके बच्चों और परिवार के दूसरे सदस्यों ने उन्हें बर्थडे की ढेर सारी विशेज दीं। उनके फैंस ने याद किया कि कैसे जीतेंद्र ने एक चाल में रहकर बॉलीवुड का संघर्ष शुरू किया था।
इस मौके पर जीतेंद्र के फैंस ने उन दिनों को याद किया जब जीतेंद्र ने अपनी चाल में क्राप्टन का पंखा लगवाया था तो पूरी चाल के लोग उसे देखने आए थे। क्योंकि उस समय पूरी चाल में किसी के भी कमरे में पंखा नहीं था।
इस मौके पर जीतेंद्र के बेटे तुषार कपूर ने अपने पापा की एक फोटो शेयर की जिसमें वह एंग्री यंग मैन अमिताभ बच्चन से बातचीत करते नजर आ रहे हैं (देखिए फोटो)।

शायद तुषार इस फोटो के माध्यम से यह कहना चाहते हैं कि अमिताभ बच्चन और मेरे पापा जीवन के किसी मोड़ पर थके नहीं और आगे भी नहीं थकेंगे।
(फोटो साभार-सोशल मीडिया)




