हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित


लखनऊ (विज्ञप्ति) राष्ट्रीय मतदाता दिवस-2023 के अवसर पर हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ट्रस्ट के इंदिरा नगर स्थित कार्यालय में “शपथ ग्रहण समारोह” कार्यक्रम का आयोजन किया गया I कार्यक्रम के अंतर्गत हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी हर्ष वर्धन अग्रवाल, न्यासी डॉ रूपल अग्रवाल, ट्रस्ट के स्वयंसेवकों व लाभार्थियों ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता अभियान में अपनी भागीदारी करते हुए शपथ ली I
इस अवसर पर हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी हर्ष वर्धन अग्रवाल ने कहा कि, “राष्ट्रीय मतदाता दिवस पूरे देश में मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दिवसों में से एक है । इस महत्वपूर्ण दिवस का आयोजन सभी भारतवासियों को अपने राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की याद दिलाता है, साथ ही यह भी बताता है कि हर व्यक्ति के लिए मतदान करना ज़रूरी है । राष्ट्रीतय मतदाता दिवस के पीछे निर्वाचन आयोग का उद्देश्य् अधिक मतदाता, विशेष रूप से नए मतदाता बनाना है । ‘राष्ट्री य मतदाता दिवस’ के अन्तर्गत निर्वाचन आयोग द्वारा समूचे देश में शिक्षित मतदाताओं, विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं को आकर्षित करने के लिए व्यायपक और सुव्यूवस्थिदत मतदाता शिक्षा और मतदान भागीदारी अभियान चलाये जाते हैं । लोकतंत्र की असली शक्ति हमारा मत है, आइये हम मत के अधिकार के महत्व को समझें और लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक चुनाव में अपने मत का उपयोग करने का संकल्प करें ।
डॉ रूपल अग्रवाल ने कहा कि, “मतदान हमारा लोकतांत्रिक अधिकार ही नहीं अपितु कर्तव्य भी है, इसलिए हम अपने मताधिकार के प्रति जागरूक बने और अन्य लोगों को भी जागरूक करें। आइये भारत के महान लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपने मत अधिकार का उपयोग करने का संकल्प लें एवं दूसरों को भी प्रेरित करें । राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2023 का विषय है “चुनावों को समावेशी, सुलभ और सहभागी बनाना”। यह विषय स्पष्ट रूप से मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने पर केंद्रित है जिसके अंतर्गत हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मतदान जागरूकता अभियान को बढ़ावा देने के लिए मतदाता जागरूकता शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया I




