uncategorized
ओमैक्स फाउंडेशन आयोजित करेगा सामूहिक विवाह समारोह, 31 जोड़े लेंगे सात फेरे


तुलसी विवाह की पावन बेला में होगा सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन
लखनऊ फोकस न्यूज
लखनऊ। ओमैक्स फाउंडेशन द्वारा लखनऊ में 23 नवंबर को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का सफल आयोजन ओमैक्स फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती सुषमा रोहतास गोयल और जिला अध्यक्ष श्रीमती शालिनी तिवारी के मार्गदर्शन में होगा। इस अवसर पर 31 जोड़े एक साथ सात फेरे लेंगे।
ओमैक्स ग्रुप की चेयरपर्सन श्रीमती सुषमा रोहतास गोयल ने बताया कि तृतीय सामूहिक विवाह का आयोजन ओमैक्स रेजीडेंसी आर-2, अर्जुनगंज, नियर गोमती नगर (लखनऊ) में किया जाएगा। गत दो वर्षों की तरह इस वर्ष भी ओमैक्स फाउंडेशन के सहयोग से असहाय और आर्थिक रूप से कमजोर 69 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया है ।
असहाय की मदद और समाज उत्थान के लिए गोयल परिवार सदैव आगे रहता है। फाउंडेशन लंबे समय से बच्चों की पढ़ाई और महिलाओं को सशक्त बनाने में जुटा हुआ हैं। इसके अतिरिक्त फाउंडेशन आर्थिक रूप से कमजोर लड़के-लड़कियों के लिए सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन करता है।