विश्व शौचालय दिवस: खुले में शौच न करने को लेकर किया जागरूक, महापौर ने अपनी उपलब्धियों को बताया

जीपीओ स्थित स्मार्ट टॉयलेट स्थल पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, नगर में 369 सिटी पिटी व 11600 आईएचएच टॉयलेट
लखनऊ। विश्व शौचालय दिवस पर पूरे शहर में प्रत्येक ज़ोन व विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम तथा कई स्थानों पर नुक्कड़ नाटक आयोजित कर लोगों को खुले में शौच न करने को लेकर जागरूक किया गया।
शौचालयों की उपलब्धियों के बारे में बताया
विश्व शौचालय दिवस पर मुख्य आयोजन जीपीओ स्थित स्मार्ट टॉयलेट स्थल पर किया गया। विश्व शौचालय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में महापौर संयुक्ता भाटिया ने अपने संबोधन में शौंचालयों की उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा शहर में 369 सिटी पिटी( सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौंचालय), 11600 इंडिविजुअल हाउस होल्ड टॉयलेट इत्यादि बनाए गए, जिससे नगर को ओडीएफ बनाए जाने में सफलता हासिल हुई। जबकि निदेशक स्थानीय निकाय नेहा शर्मा द्वारा जीपीओ स्थित स्मार्ट शौचालय में ट्रांसजेंडर के लिए अलग से की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए घोर प्रशंसा भी की।
शौचालयों की नियमित देखरेख व साफ सफाई के दिए निर्देश
इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से खुले में शौंच न करने को लेकर लोगों में जागरूकता पैदा करने का भी प्रयास किया गया। इस अवसर पर महापौर ने नगर में बने सिटी पिटी व अन्य शौंचालयों की नियमित देखरेख व साफ सफाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। कार्यक्रम के दौरान नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह, अपर नगर आयुक्त अवनेंद्र कुमार एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण भी मौजूद रहे।




