हेल्थ एंड वेलनेस

प्याज का रस : सर्दी-जुकाम में है रामबाण, इंफेक्शन से बचाव व इम्यूनिटी होती है मजबूत

हेल्थ डेस्क। वर्तमान मौसम में अधिकतर लोग सर्दी खांसी से अक्सर इतने परेशान हो जाते हैं कि उन्हें दवाइयां लेनी पड़ती है। बहरहाल आपके घर में, कीचन में ही ऐसी ढेर सारी चीजें होती हैं जो सर्दी व खांसी के लिए रामबाण है। इनका सेहत पर कोई बुरा प्रभाव भी नहीं पड़ता है। सिर्फ इन चीजों को और उसके उपयोग के बारे में जानने की जरूरत भर है।

प्याज ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में करता है
लगभग सभी के घर में प्यास मौजद रहता है। वास्तव में सर्दी-जुकाम-खांसी के लिए यह बहुत की उपयोगी होता है। कच्चा प्याज में सल्फर होता है जो कि लीवर से जहरीले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और इंफेक्शन से बचाव भी करता है। प्याज का रस पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसके अलावा यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में करता है। यह ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने में सहायक होता है।

भोजन में प्याज का सलाद इस्तेमाल करना भी है उपयोगी
भोजन करने के दौरान प्याज का सलाद का इस्तेमाल करना काफी उपयोगी होता है। इसके अलावा प्याज के रस का सेवन करने से पेट में कब्ज, गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।.सर्दी जुकाम के लिए तो प्याज बड़े काम की साबित हो सकती है। एक कप प्याज के रस में नीबू व शहद मिलाकर पिएं, इससे बहुत राहत मिलेगी। एक कप प्याज के रस में 2 से 3 चम्मच शहद मिलकर इसका सिरप बना लें और इसे कुछ घंटे तक छोड़ दें। इसे एक चम्मच दिन में 2 से 3 बार लेने से बहुत फायदा मिलेगा।
फोटो साभार: सोशल मीडिया

Related Articles

Back to top button