शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है पपीता


लखनऊ। पपीता शरीर के लिए बेहद गुणकारी होता है। यह ऐसा फल है जिसके नियमित इस्तेमाल से आपका शरीर स्वस्थ रहता है। पपीता खाने के बहुत फायदे हैं। इसको आयुर्वेद में मानव स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभप्रद बताया गया है।
पपीता आपके पाचनतंत्र को मजबूत बनाता है। इसके साथ ही इसके एंटीएक्सीडेंट और एंटीकैंसर गुण आपको तमाम प्रकार के रोगों से बचाते हैं। यह आपके रोग प्रतिरोधक तंत्र (इम्यून सिस्टम) को मजबूत रखने के साथ आपकी त्वचा को चमकदार बनाता है।
पपीते में प्लेटलेट्स को बढ़ाने की क्षमता होती है। आप जानते हैं कि हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में हमारे रक्त के अंदर प्लेटलेट्स की संख्या पर्याप्त मात्रा में होनी चाहिए। जब भी शरीर में प्लेटलेट्स काउंट कम होता है डॉक्टर पपीते के सेवन और कभी-कभी पपीते के पत्तियों के रस के सेवन की सलाह देते हैं। अगर पपीता पका हुआ न मिले तो कच्चे पपीते की सब्जी खाने की सलाह भी डॉक्टर मरीजों को देते हैं।
पपीता खाने से हमारा दिल स्वस्थ रहता है। यह शरीर के भीतर की सूजन को खत्म करता है। और सबसे बड़ी बात इसके सेवन से पेट स्वस्थ रहता है और जो कुछ भी खाएं, सब हजम होता है।
तो आइए, आज से ही पपीते का रोज सेवन शुरू कर दीजिए।




