गवर्नेंस एंड पॉलिसी

‘पैथालोजी लैब आन बाइक’ सेवा शुरू होगी पांच शहरों में

 नई दिल्ली। अगर सरकार की तरफ से आपको मोटरसाइकिल पर पैथालोजी सुविधा दी जाए तो कितना अच्छा हो। यह सुविधा प्रदेश सरकार की तरफ से शुरू की जा रही है। इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का भी योगदान है।

यह सुविधा मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा शुरू की जा रही है, जिसमें लोग हीमोग्लोबिन, थायराइड, शुगर, लिवर जैसे 32 टेस्ट घर बैठे करवा सकेंगे। शुरुआती चरणों में यह सेवा मध्य प्रदेश के पांच शहरों में शुरू की जा रही है, जिसमें राजधानी भोपाल भी शामिल है।

अभी पायलट प्रोजेक्ट के तहत यह सुविधा पांच शहरों में शुरू की जा रही है, जिसमें राजधानी भी शामिल है। अगर यह सफल रही तो इसे प्रदेश के अन्य जिलों में और बाद में पूरे राज्य में शुरू किया जाएगा।

(फोटो-सौजन्य सोशल मीडिया)

Related Articles

Back to top button