हेल्थ एंड वेलनेस

जाड़ों के साथ आ गया मूंगफली का मौसम

लखनऊ। जाड़ों के साथ मूंगफली का मौसम भी आता है। अब आप रात में मार्केट में जाएंगे, तो वहां आपको गरमा-गरम भुनी हुईं मूंगफलियों के ठेले भी नजर आएंगे। मूंगफली सेहत के लिए बहुत लाभदायक है। इसमें अच्छी मात्रा में मोनो अनसेचुरेटेड फैटी एसिड होता है, जो हमारे शरीर में कोलेस्ट्राल के लेवल को काफी कम कर देता है। इससे हमारा दिल और दूसरे अंग स्वस्थ रहते हैं। यही काम बादाम का भी है। मूंगफली चूंकि बादाम से सस्ती होती है, इसलिए इसे गरीबों का बादाम भी कहा जाता है।

मूंगफली में कार्बोहाइड्रेट, मैग्नीशियम, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-ई जैसे तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके चलते इसका सेवन हमारे शरीर को भीतर से मजबूत बनाता है। इस समय खेतों में मूंगफली की खुदाई चल रही होगी। किसी दिन गांव-गिरांव की एरिया में निकलिए और खेत से निकलती ताजी मूंगफली को देखिए। तो दूर किस बात की है। अब से रोज रात में मूंगफली खाना शुरू कर दीजिए।

खेत से निकाली गई ताजी मूंगफली।

फोटो सौजन्यः सोशल मीडिया 

Related Articles

Back to top button