महंगाई से परेशान लोग कर रहे खाने-पीने में कटौती


पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में बढ़ोत्तरी का सबसे ज्यादा असर
लखनऊ। पेट्रोल-डीजल के बेतहाशा बढ़ते दामों से सामान्य खाद्य और दूसरी चीजों के मूल्यों में जबरदस्त उछाल आया है। इसके चलते आम आदमी के घर का बजट बिगड़ गया है। इस बढ़े आर्थिक भार से पार पाने के लिए लोग अपने सामान्य खर्चों में कटौती कर रहे हैं। यह कटौती खाने-पीने की चीजों में भी की जा रही है।
एचडीएफसी बैंक की एक रिपोर्ट के अनुसार इस साल खुदरा महंगाई की दर 5.1 से 6.2 के बीच रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। पेट्रो पदार्थों की मूल्यों में बढ़ोत्तरी से लोगों के परिवहन खर्च में ढाई फीसदी तक की बढ़ोत्तरी हुई है। इसकी भरपाई लोग अपने सामान्य खर्चों में कटौती करके कर रहे हैं।
आशंका है कि रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के लंबा खिंचने के कारण पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों में अभी और तेजी आएगी। इसके बाद महंगाई और तेजी से बढ़ेगी।
(सिंबोलिक फोटो। साभार-सोशल मीडिया)



