लखनऊ

नेहरू एन्क्लेव में किया गया पौधरोपण

लखनऊ फोकस न्यूज

लखनऊ। शनिवार को पेड़ लगाओ पीढ़ी बचाओ अभियान संचालन के तहत प्रशांत शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता, उ.प्र. मानवाधिकार एक्शन फोरम व स्थानीय पार्षद राजेश सिंह गब्बर द्वारा नेहरू एन्क्लेव, गोमतीनगर में वृक्षारोपण महाभियान-2023  का संचालन किया गया।

इस अवसर पर पार्षद राजेश सिंह ने बताया कि आज कई वार्डो में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, लगभग 1000 पौधों को लगाने का लक्ष्य है। प्रशांत शर्मा ने बताया कि 28 मई व 5 जून 2023 विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस पर लिये गए संकल्प को आज आगे बढ़ाते हुए आगे आने वाली पीढ़ी के लिए शुद्ध ऑक्सीजन वातावरण की योजना के लक्ष्य को पूर्ण किया जा रहा है।

इस अवसर पर नेहरू एन्क्लेव गोमती नगर के पेपर मिल वार्ड से पार्षद राजेश सिंह,  रवि सिंह बब्बर,  महेन्द्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता माणिक सिन्हा, विजय सिंह, पूजा सिंह, भुवन शुक्ल, केसी गोयल, अमित सेठ,  अजय उपाध्याय, सतेंद्र शर्मा, प्रशांत शर्मा, रतन कपूर, मोहित वर्मा, बजरंग मिश्र, बृजेश सिंह, अजय चौहान, मदन सिंह चौहान, तालुकदार आदि सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button