लखनऊ

विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाए पौधे, लिया पर्यावरण रक्षा का संकल्प

लखनऊ फोकस न्यूज

लखनऊ (वि.)। पेड़ लगाओ पीढ़ी बचाओ अभियान के अंतर्गत सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर  नेहरू इन्क्लेव गोमतीनगर में पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पौधों को लगाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पार्षद राजेश सिंह गब्बर का  अभिनंदन किया गया। प्रशांत शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता, मानवाधिकार एक्शन फोरम, उत्तर प्रदेश एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रेम सिंह, प्रतीक सिंह महासचिव लखनऊ के नेतृत्व में सभा का आयोजन किया गया।

इस सभा में देवेश शर्मा, आर्यन शर्मा, ए. के. राजीव, भुवन प्रकाश शुक्ला, के.सी. गोयल, मनोज सिंह, अरविंद कुमार झा, मोहित सिंह, विजेंद्र सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

इस मौके पर प्रशांत शर्मा ने कहा कि एक वृक्ष सौ पुत्र समान होता है, इसलिए हमें वृक्ष जरूर लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग से लड़ने हेतु  प्रत्येक वृक्ष की भूमिका एक शस्त्र के समान है, जिनके द्वारा हम ग्लोबल वार्मिंग जैसे दानव को समाप्त करने में सफल हो सकते हैं।

शर्मा ने कहा कि आज गर्मी बहुत तेजी से बढ़ रही है इसका एक मुख्य कारण प्रदूषण है। हम सभी कब तक  एयर कंडीशनर का सहारा लेते रहेंगे । भारत देश में आज 500 करोड पेड़ों की आश्यकता है। अभी तो हम 45 से 49 डिग्री सेल्सियस की गर्मी को झेल रहे हैं। आगे 55 से 60 डिग्री के तापमान होने में देर नहीं लगेगी। 56 डिग्री पर मनुष्य जीवित नहीं रहेगा। रहेगा तो बीमारीयों के साथ रहेगा। अभी से हम पेड़ो को लगायेंगे तो 4 से 7  वर्ष में पेड़ बड़े होंगे। वर्षा ऋतु आ रही है। इसलिए कम से कम दो पेड़ अवश्य लगायेंगे, इसका संकल्प सभी ने लिया।

यह जानकारी मानवाधिकार एक्शन फोरम के प्रदेश प्रवक्ता प्रशांत शर्मा ने दी।

 

 

Related Articles

Back to top button