देश
पीएम ने किया नए संसद भवन के निर्माण का मुआयना

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार शाम अचानक नए संसद भवन का निर्माण कार्य देखने पहुंचे। उन्होंने बिल्डिंग का बारीकी से मुआयना किया। उन्होंने निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों से भी बात की। उनके साथ लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला भी थे।
ज्ञातव्य है कि नए संसद भवन का निर्माण कुछ समय से तेजी से चल रहा है। इसका काम काफी कुछ हो चुका है। पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता लेकिन उम्मीद है कि अगला संसद सत्र नए भवन में ही चले।


