देश

गोवा में प्रमोद सावंत मंत्रिमंडल का विस्तार


तीन नए कैबिनेट मंत्री शामिल किए गए
नई दिल्ली। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शनिवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। उन्होंने अपनी टीम में तीन नए मंत्रियों को शामिल किया।
प्रमोद सावंत मंत्रिमंडल में शनिवार को जिन मंत्रियों को शामिल किया गया, वे हैं भाजपा के नीलकांत हलार्नकर और सुभाष फलदेसाई। जबकि महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के विधायक सुदीन धवलीकर शपथ लेने वाले तीसरे मंत्री हैं।
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पणजी में राजभवन में शपथ लेने के बाद इन तीनों मंत्रियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
(फोटो साभार-सोशल मीडिया)

Related Articles

Back to top button