देश

प्रतापगढ़ में भोर में धंसा प्रयागराज-लखनऊ हाईवे, एक साल पहले ही बनी थी फोरलेन सड़क, टला बड़ा हादसा

Lucknow Focus News Des: प्रयागराज-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-30) पर सोमवार तड़के एक बड़ा हादसा होने से टल गया। नवाबगंज क्षेत्र के बरई का पुरवा (बरई गांव) के पास भोर में हाईवे की सड़क अचानक भरभराकर धंस गई। सड़क के नीचे गहरा गड्ढा बनने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि घटना के वक्त वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था।

टेंपरेरी डामर डालने का आरोप

लगभग एक वर्ष पूर्व महाकुंभ को ध्यान में रखते हुए एनएच-30 को फोरलेन में तब्दील करने का कार्य जल्दबाजी में कराया गया था। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान नीचे मौजूद गहरे गड्ढे को सही तरीके से भरने के बजाय उसके ऊपर केवल अस्थायी (Temporary) डामर डालकर सड़क तैयार कर दी गई थी।

बारिश के पानी से खिसकी मिट्टी

क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश का पानी सड़क के निचले हिस्से में बने गड्ढे में पहुंच गया, जिससे अंदरूनी मिट्टी खिसक गई और सोमवार भोर में सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया। घटना के करीब छह घंटे बाद पहुंचे नेशनल हाईवे के प्रोजेक्ट मैनेजर ने निरीक्षण कर जल्द मरम्मत कराने का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Back to top button