देश

प्रेम पुजारी बना हैवान : प्रेमिका की हत्याकर शव के 35 टुकड़े किए

आधी रात को घर से निकलकर 18 दिनों तक फेंकता रहा अंग
मुंबई में प्यार चढ़ा परवान, दिल्ली में लोमहर्षक घटना को दिया अंजाम
नई दिल्ली। मोहब्बत से मर्डर की रोंगटे खड़ी कर देने वाली खूनी कहानी सामने आयी है। मुंबई में दो कपल एक दूसरे को दिल दे बैठे, हालांकि दोनों का यह कदम परिवार वालों को पसंद नहीं आया वो मुंबई से दिल्ली के मेहरौली में फ्लैट लेकर रहने लगे। प्यार में अपनी प्रेमिका पर अपना सब कुछ लुटा देने वाला यहां तक कि अपने परिजनों को भी छोड़ दिया हो वह आशिक आखिर इतना क्रूर कैसे हो गया जो दिल दहलाने वाली घटना को अंजाम दे दिया। आफताब अमीन पूनावाला ने अपनी लिव-इन पार्टनर महाराष्ट्र के पालघर की रहने वाली श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके शरीर के 35 टुकडे़ करके फ्रिज में रखा। अगले 18 दिनों तक आधी रात के बाद घर से निकल कर करीब 2 किमी दूर जाकर वह जंगल में शवों के टुकड़े फेंकता था, जिससे जानवर उसे खा जाएं। हत्या की साजिश का खुलासा करने में पुलिस के भी पसीने छूट गए, लेकिन आखिरकार सोमवार को 6 महीने बाद उस हैवान को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर ही लिया।

मल्टीनेशनल कंपनी के कॉल सेंटर में काम करती थी श्रद्धा
मुंबई में एक मल्टीनेशनल कंपनी के कॉल सेंटर में काम करने वाली 26 वर्षीय श्रद्धा श्रद्धा की मुलाकात आफताब अमीन पूनावाला से हुई। दोनों डेटिंग करने लगे और ज्यादा समय साथ बिताने लगे। उनके रिलेशनशिप को परिवार वालों ने स्वीकार नहीं किया तो घरवालों को बिना बताए ये दिल्ली आ आए। यहां मेहरौली इलाके में इन्होंने फ्लैट लिया और रहने लगे। कुछ समय तक तो ठीक रहा लेकिन फिर शादी को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। श्रद्धा चाहती थी आफताब शादी करे लेकिन वह राजी नहीं था।

शादी करने को लेकर दोनों में होती थी लड़ाई
विगत 8 नवंबर को श्रद्धा के पिता विकास मदान अपनी बेटी का हालचाल जानने के लिए दिल्ली पहुंचे। जब वह फ्लैट पर आए तो वह दरवाजा बंद था। उन्होंने मेहरौली पुलिस में किडनैपिंग की शिकायत दर्ज कराई। उनकी शिकायत के आधार पर ही पुलिस ने शनिवार को पूनावाला को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान उसने पुलिस को बताया कि दोनों में लड़ाई होने लगी थी क्योंकि श्रद्धा उससे शादी करना चाह रही थी। पुलिस ने मर्डर का केस दर्ज कर श्रद्धा के शव की तलाश शुरू कर दी है।

फोटो साभार : सोशल मीडिया

 

Related Articles

Back to top button