हेल्थ एंड वेलनेस

बढ़ती उम्र में भी चाहिए जवां त्वचा? गोंद कतीरा से तैयार करें ये नैचुरल ड्रिंक, कोलेजन बढ़ाने में है बेहद असरदार

Lucknow Focus News Desk: आजकल हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा हमेशा जवान और चमकदार बनी रहे। लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, शरीर में कोलेजन नाम का एक जरूरी प्रोटीन धीरे-धीरे कम होने लगता है, जिससे झुर्रियां, ढीलापन और एजिंग के बाकी लक्षण नजर आने लगते हैं। यही वजह है कि लोग कोलेजन बढ़ाने के लिए महंगे सप्लीमेंट्स की तरफ भागते हैं, जो कई बार साइड इफेक्ट्स भी दे सकते हैं।

हालांकि एक अच्छी खबर यह है कि आप चाहें तो कुछ प्राकृतिक चीजों की मदद से भी शरीर में कोलेजन का स्तर बढ़ा सकते हैं—बिना किसी दुष्प्रभाव के। खासतौर पर गोंद कतीरा एक ऐसा प्राकृतिक सुपरफूड है, जो त्वचा को लंबे समय तक जवान बनाए रखने में मदद करता है।

कोलेजन बढ़ाने के लिए गोंद कतीरा से बनाएं खास हेल्दी ड्रिंक

अगर आप बिना केमिकल्स या दवाइयों के अपनी त्वचा को भीतर से पोषण देना चाहते हैं, तो गोंद कतीरा से बना यह नैचुरल ड्रिंक जरूर आज़माएं। इसे रोज सुबह पीने से त्वचा को भीतर से ताकत मिलेगी, कोलेजन नेचुरली बढ़ेगा और उम्र का असर चेहरे पर देर से नजर आएगा।

ड्रिंक बनाने की विधि:

  • एक चम्मच गोंद कतीरा लें और इसे एक गिलास पानी में रातभर के लिए भिगो दें।
  • भीगा हुआ गोंद कतीरा सुबह तक फूलकर जैली जैसा हो जाएगा।
  • अब इसमें आधा छोटा चम्मच आंवला पाउडर या आधे नींबू का रस मिलाएं।
  • एक चम्मच भीगे हुए चिया सीड्स डालें।
  • मिठास के लिए खजूर का सिरप या शहद मिला सकते हैं।
  • चाहें तो इसमें कटे हुए बादाम और अखरोट भी डाल सकते हैं।

कैसे और कब पिएं:

इस ड्रिंक को सुबह खाली पेट या नाश्ते से पहले पिएं। नियमित सेवन से त्वचा में निखार आएगा, झुर्रियों की गति धीमी होगी और चेहरा दमकता रहेगा।

गोंद कतीरा क्यों है खास?

गोंद कतीरा न सिर्फ स्किन के लिए फायदेमंद है, बल्कि गर्मियों में शरीर को ठंडक भी देता है। यह त्वचा को अंदर से हाइड्रेट करता है, जिससे स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग बनी रहती है। इसके अलावा, यह:

  • झुर्रियों को कम करता है
  • सनबर्न और रैशेज से बचाता है
  • हीट स्ट्रोक से सुरक्षा देता है
  • त्वचा की नमी बनाए रखता है
  • एलर्जी और जलन जैसी समस्याओं को भी दूर करता है

अगर आप बढ़ती उम्र के असर को धीमा करना चाहते हैं और बिना दवा या सर्जरी के जवां दिखना चाहते हैं, तो गोंद कतीरा से बना ये नेचुरल ड्रिंक आपकी दिनचर्या का हिस्सा जरूर बनाएं। यह न केवल आपकी त्वचा को फायदा देगा, बल्कि पूरे शरीर की सेहत को भी बेहतर बनाएगा।

Also Read: अब समोसे-जलेबी से पहले चेतावनी पढ़ना होगा ज़रूरी! स्वास्थ्य मंत्रालय का नया फरमान

Related Articles

Back to top button