आर. माधवन का डबल धमाल: ‘धुरंधर’ के एक्शन से ‘दे दे प्यार दे 2’ के इमोशनल पिता तक; अभिनय की हो रही तारीफ़

Lucknow Focus News Desk: बॉलीवुड अभिनेता आर. माधवन अपनी अभिनय क्षमता के कारण इन दिनों सुर्खियों में हैं। जहाँ एक ओर उनकी आगामी मल्टी-स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली है, वहीं वर्तमान में सिनेमाघरों में लगी उनकी फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ में उनका भावुक किरदार भी दर्शकों का दिल जीत रहा है।
‘धुरंधर’ और ‘दे दे प्यार दे 2’ में वर्सेटाइल रोल
रणवीर सिंह अभिनीत इस फिल्म का ट्रेलर बीते दिनों आया, जिसमें आर. माधवन एक भारतीय इंटेलिजेंस ऑफिसर ‘अजय सान्याल’ की भूमिका निभा रहे हैं। ट्रेलर में उनका एक्शन अवतार देखने को मिला, जिसे सोशल मीडिया पर काफी सराहा गया है। इस फिल्म में माधवन अजय देवगन के एकदम खिलाफ, रकुलप्रीत सिंह के पिता का किरदार निभा रहे हैं। 6 दिन पहले रिलीज़ हुई यह फिल्म अब तक भारत में कुल ₹44.72 करोड़ का बिज़नेस कर चुकी है।
‘बाबुल वे’ गाने में भावुक अभिनय
‘दे दे प्यार दे 2’ का एक नया इमोशनल गाना ‘बाबुल वे’ हाल ही में टी-सीरीज द्वारा जारी किया गया है, जिसने आर. माधवन के अभिनय को एक नई ऊंचाई दी है। गाने में रकुलप्रीत सिंह स्टेज पर अपने पिता (आर. माधवन) और मां (गौतमी) के सामने परफॉर्म करती हैं।
इस गाने के दौरान माधवन अपनी बेटी को देखकर बेहद भावुक होते दिखे हैं। वीडियो के अंत में, जब वह बेटी को गोद में उठाते हैं, तो उनकी आँखों के आँसू उनके बदलते एक्सप्रेशंस को दर्शाते हैं। सोशल मीडिया पर यूज़र्स उनकी तारीफ़ करते हुए लिख रहे हैं कि एक ओर वह ‘धुरंधर’ की टीम का हिस्सा हैं, और दूसरी ओर इस तरह के भावनात्मक रोल में दिख रहे हैं, जो उनकी वर्सटाइल एक्टिंग को साबित करता है।
फिल्म में जावेद जाफरी भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। आर. माधवन को लगातार कई फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं, जो उनके बेहतरीन अभिनय की स्वीकृति है।




