इन्फोटेनमेन्ट

राजा चौधरी ने श्वेता तिवारी को बताया अनपढ़, बेटी पलक के फ्यूचर को लेकर कही ये बात

Lucknow Focus News Desk: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री श्वेता तिवारी और उनके पहले पति राजा चौधरी के रिश्ते एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में राजा चौधरी ने एक इंटरव्यू में श्वेता और उनके साथ गुजरे रिश्ते को लेकर कई बातें साझा कीं। राजा ने श्वेता पर निजी आरोप लगाए और यहां तक कह डाला कि उन्होंने शादी टूटने की वजह से अपने कई सवालों के जवाब अब तक नहीं पाए हैं।

राजा चौधरी ने इंटरव्यू में जताया गुस्सा

एक वेब पोर्टल से बातचीत में राजा चौधरी ने कहा कि अगर उन्हें कभी श्वेता से बात करने का मौका मिले, तो वो सिर्फ यही पूछना चाहेंगे कि जब आपसी बात से मसले सुलझ सकते थे, तो पुलिस को क्यों बीच में लाया गया? उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि श्वेता के आसपास के लोगों ने उनकी शादी टूटवाने में अहम भूमिका निभाई।

राजा ने कहा, हो सकता है वो उस समय मुझसे ज्यादा कमा रही थीं, लेकिन क्या यही बात शादी में सबसे अहम होती है? मैंने भी काम किया था। एक वक्त ऐसा आता है जब महिलाएं कमाने लगती हैं, तो उन्हें लगता है कि अब सबकुछ उनका है। जबकि एक पुरुष जिंदगीभर मेहनत करता है, लेकिन ऐसा दावा नहीं करता।

श्वेता पर लगाए निजी आरोप

राजा चौधरी ने बातचीत में श्वेता तिवारी की पारिवारिक और आर्थिक पृष्ठभूमि का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने संघर्ष से उठकर शोहरत हासिल की है, लेकिन इस सफर में उनका नजरिया बदल गया।

“तुमने गरीबी देखी है, चॉल में पली-बढ़ी हो। अचानक जब पैसा आता है, तो कई बार लोग उसका सही इस्तेमाल नहीं कर पाते। पढ़ाई-लिखाई भी ठीक से नहीं हुई, और जब कामयाबी मिली तो वो एक बिजनेसवुमन बन गईं।”

बेटी पलक को लेकर भी किया जिक्र

राजा चौधरी ने यह भी कहा कि उन्होंने अपनी बेटी पलक के भविष्य को लेकर सोच-समझकर योजनाएं बनाई थीं। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि आज दोनों के बीच बेटी को लेकर क्या रिश्ते हैं।

1998 में हुई थी शादी, 2012 में टूटा रिश्ता

राजा और श्वेता ने 1998 में शादी की थी और 2000 में बेटी पलक का जन्म हुआ। लेकिन आपसी तनाव के चलते 2007 में श्वेता ने तलाक की अर्जी दी और 2012 में दोनों का तलाक फाइनल हुआ। श्वेता तिवारी ने इसके बाद भी अपने जीवन में कई चुनौतियों का सामना किया और अपने अभिनय करियर को मजबूती से संभाला।

Also Read: सौरव गांगुली की बायोपिक में नजर आएंगे राजकुमार राव, दादा बनने को लेकर बोले- बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी

Related Articles

Back to top button