लखनऊ
राजधानी की बेटी कृति ने बनाया एक अनूठा रिकार्ड

‘लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज हुआ नाम
लखनऊ फोकस न्यूज
लखनऊ। राजधानी की एक बेटी ने एक अनूठा रिकार्ड अपने नाम किया है। शहर के प्रतिष्ठित स्कूल लोरैटो कान्वेंट की छात्रा 14 वर्षीया कृति शंखधर ने अपना नाम ’लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज करवाया है। यह है विभिन्न प्रकार की पेन रखने का विश्व रिकॉर्ड।
कृति लखनऊ के डॉक्टर जाने-माने डायबिटीज रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एल.के. शंखधर की पोती और डॉ. क्षितिज शंखधर की बेटी हैं। यह जानकर उनके शुभचिंतकों ने उन्हें ढेरों बधाइयां दीं।




