इन्फोटेनमेन्ट

10 मिलियन के ऊपर पहुंचा राकेश मिश्रा का गाना ‘हमार नया-नया गवना’


JANUARY 13, 2021
इन्फोटेनमेंट डेस्क
लखनऊ। गाना ‘ए राजा तनी जाई ना बहरिया’ के धमाल के बाद अब Bhojpuri Singer राकेश मिश्रा (Rakesh Mishra) का दूसरा गाना (Bhojpuri Gana) ‘हमार नया – नया गवना’ ने भी रिकॉर्ड बना दिया है। गाना ‘हमार नया – नया गवना’ (Hamaar Naya Naya Gawana) का व्यूभज अब 10 मिलियन के पार जा पहुंचा है, जो राकेश मिश्रा के गाने की सफलता को दर्शाता है। इस म्यूिजिक वाइड के यूट्यूब चैनल पर रिलीज इस गाने को अब तक 10,138,930 व्यू्ज मिल चुके हैं। यह गाना अभी तक लोगों के बीच खूब सुना जा रहा है। या यूं कहें कि यह गाना भी वायरल की श्रेणी में है। आपको बता दें कि उनका गाना ‘ए राजा तनी जाई ना बहरिया’ 160 मिलियन के आंकड़े को पहले ही पार कर चुका है।
ये है गाने का लिंक : https://youtu.be/ZkucoNH373Q
राकेश मिश्रा के लिए साल 2021 की शुरूआत शानदार रही है, जिसकी गवाही उनका यह गाना ‘हमार नया – नया गवना’ है, जो एक चार्ट बस्टार गाना है। इस गाने को रिलीज के बाद महज 24 घंटे में ही 5 लाख व्यूहज मिले थे, जो 10 मिलियन हो गया है। गाना म्यूeजिक वाइड के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ था। राकेश मिश्रा इस गाने के म्यूलजिक वीडियो में तृषा मधु के साथ नजर आये हैं।

(स्रोत-प्रेस विज्ञप्ति)

Related Articles

Back to top button