रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने रिलीज़ से पहले ही कमाए 1000 करोड़ रुपये, प्राइम फोकस स्टूडियो को हुआ जबरदस्त फायदा

Lucknow Focus News Desk: रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण का टीज़र आते ही न सिर्फ सोशल मीडिया पर हलचल मच गई, बल्कि इसने एक बड़ी कमाई भी कर डाली। खास बात ये है कि फिल्म के रिलीज़ से पहले ही इसके मेकर्स ने लगभग 1000 करोड़ रुपये का जबरदस्त मुनाफा कमा लिया है और ये कमाई हुई है शेयर बाजार के ज़रिए।
क्या है पूरा मामला?
रामायण को भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बताया जा रहा है। इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं नितेश तिवारी, और निर्माण का ज़िम्मा संभाला है नमित मल्होत्रा की कंपनी प्राइम फोकस स्टूडियो ने। इस फिल्म में भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के कलाकार और तकनीकी विशेषज्ञ जुड़े हुए हैं।
टीज़र के रिलीज के बाद से फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है, और इसी उत्साह का फायदा हुआ कंपनी प्राइम फोकस लिमिटेड को, जिसके शेयर मार्केट में शेयर प्राइस में बड़ा उछाल आया है।
शेयर मार्केट से कमाए 1000 करोड़!
फिल्म का टीज़र 3 जुलाई को रिलीज़ हुआ।
1 जुलाई को कंपनी का मार्केट कैप 4,638 करोड़ रुपये था।
टीज़र रिलीज़ के बाद 3 जुलाई को शेयर 176 रुपये तक पहुंच गया और मार्केट कैप बढ़कर 5,641 करोड़ रुपये हो गया।
यानी सिर्फ दो दिन में कंपनी की वैल्यू में 1000 करोड़ रुपये का इजाफा हो गया।
इसका मतलब है कि फिल्म के सिर्फ टीज़र ने कंपनी की मार्केट वैल्यू में धमाकेदार उछाल ला दिया।
रणबीर कपूर भी बनेंगे निवेशक
फिल्म में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर अब प्राइम फोकस स्टूडियो में निवेश भी करने जा रहे हैं। कंपनी के बोर्ड ने उन्हें 1.25 मिलियन शेयर देने की मंजूरी दी है। मौजूदा शेयर प्राइस के हिसाब से रणबीर का यह निवेश करीब 20 करोड़ रुपये का होगा।
फिल्म की स्टारकास्ट और रिलीज़ प्लान
रणबीर कपूर – भगवान राम
साई पल्लवी – सीता
यश – रावण
सनी देओल – हनुमान
रवि दुबे – लक्ष्मण
संगीत की बात करें तो इस फिल्म को और खास बना रहे हैं दो दिग्गज – ए.आर. रहमान और हंस जिमर, जो फिल्म का म्यूजिक तैयार कर रहे हैं।
फिल्म को दो भागों में रिलीज़ किया जाएगा:
पहला भाग – दिवाली 2025
दूसरा भाग – 2027 में
Also Read: प्रज्ञा जायसवाल का वीडियो देख भड़कीं गौहर खान, बोलीं- पैप्स क्या छेड़छाड़ को बढ़ावा दे रहे हैं?




