ब्लैकमेल: अश्लील वीडियो बनाकर 6 माह तक किया रेप, जेवर व पैसा भी हड़पा

मंधना के एक गांव का मामला, घर से जेवरात व कैश चोरी करवाने पर हुआ राज
कानपुर। गांव के एक युवक ने नशीला पदार्थ खिलाकर पड़ोस की नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर छह ब्लैकमेल करके छह महीने तक दुष्कर्म किया। इसके साथ ही किशोरी से उसकी मां के जेवरात और कैश भी मंगाकर बेच डाला। आरोपी शादीशुदा होने के बाद भी किशोरी को झांसे में लेकर उसका यौन शोषण किया। मामले का खुलासा होने पर आरोपी ने सोशल मीडिया पर किशोरी का वीडियो वायरल कर दिया। बहरहाल शिकायत मिलने पर बिठूर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
वीडियो डिलीट करने के लिए मांगा 10 हजार
यह मामला कानपुर के बिठूर मंधना के एक गांव का है। बताया जाता है कि युवक का पड़ोसी के घर आना-जाना था। विगत अप्रैल में किशोरी को झांसा देकर घर पर बुलाया और नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद अश्लील वीडियो बना लिया। आरोप है कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छह महीने तक रेप करता रहा। इतना ही नहीं 2 नवंबर को आरोपी ने किशोरी को धमकाकर उसकी मां के जेवरात और कैश 48 हजार रुपए भी हड़प लिया। घरवालों को मामले की जानकारी होने पर उन्होंने आरोपी से वीडियो डिलीट करने को कहा तो 10 हजार की मांग करने लगा। इससे आजिज होकर किशोरी के परिजनों ने बिठूर थाने में आरोपी विवेक बाल्मीकी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने सोमवार को आरोपी के खिलाफ रेप, पाक्सो एक्ट, आईटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।




