लखनऊ

वाईएसएस के ‘स्किल स्पार्क’ अभियान में रजिस्ट्रेशन शुरू

लखनऊ फोकस न्यूज

लखनऊ। रविवार को युवा सशक्तिकरण संस्थान (वाईएसएस) द्वारा अपने रोजगार जागरूकता अभियान ‘स्किल स्पार्क’ की शुरुआत की गई। इसमें कई युवाओं ने अपने रजिस्ट्रेशन करवाए।

विभूतिखंड, गोमतीनगर स्थित संस्थान कार्यालय पर आयोजित डिजिटल एम्पावरमेंट प्रोग्राम में युवाओं के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की शुरुआत की गई। ये रजिस्ट्रेशन 18 जुलाई तक चलेंगे। इसके बाद एन्ट्रेंस एग्जाम होगा जिसमें चुने गए लोगों के साथ 12 अगस्त से प्रोग्राम के तीन बैच शुरू किए जाएंगे। डॉ. आशीष इस प्रोग्राम के समन्वय का काम देख रहे हैं।

तीनों बैच में प्रशिक्षित युवाओं को इस लायक बनाया जाएगा कि वे कार्य में निपुण बनें और उनके लिए रोजगार के अवसर खुलें।

यह जानकारी संस्थान की मैनेजिंग ट्रस्टी फर्जाना खान ने दी।

 

Related Articles

Back to top button