लखनऊ

हंगामा: सरकार व नगर निगम की नीतियों पर बिफरे रविदास, सपा-भाजपा पार्षद आपस में भिड़े

लखनऊ। मेयर संयुक्ता भाटिया के कार्यकाल का अंतिम गुरुवार को सदन में काफी हंगामा हुआ, इस दौरान सपा-भाजपा पार्षद आपस में भिड़ गए। शुरूआत उस समय हुई जब लखनऊ मध्य विधान सभा के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने सरकार और नगर निगम को उनकी नीतियों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गुजरात की तीन कंपनियों को हर साल यहां से 15 करोड़ रुपए दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि काम केवल कागजों में हो रहा है। इस दौरान ही भाजपा पार्षदों के विरोध करने पर दोनों पक्षों से शोरगुल शुरू हो गया।

हंगामा होने पर सदन की कार्रवाई हुई स्थगित
हंगामा और शोरगुल होने पर कुछ देर के लिए सदन की कार्रवाई को बंद करना पड़ा। फिर जब सदन की कार्रवाई दोबारा शुरू हुई तो एक फिर बीजेपी पार्षद राम कृष्ण यादव ने मुद्दा उठाया और इस दौरान भाजपा पार्षद लगातार सदन में रविदास मेहरोत्रा को बुलाकर उनसे माफी मंगवाने की अपील करते रहे। सत्ता और विपक्ष दोनों ही दल के पार्षदों ने मेयर से मांग कि नगर निगम के निकाले गए सभी कर्मचारियों को दोबारा रखा जाए, क्योंकि कर्मचारियों की कमी की वजह से फॉगिंग से लेकर सफाई और बाकी काम प्रभावित हो रहे है।

फोटो साभार: सोशल मीडिया

 

Related Articles

Back to top button