इन्फोटेनमेन्ट

सलमान खान की ‘एक था टाइगर’ ने रचा इतिहास, अमेरिका के इंटरनेशनल स्पाय म्यूजियम में हुई शामिल

Lucknow Focus News Desk: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एक था टाइगर’ ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह फिल्म अमेरिका के वाशिंगटन डीसी स्थित इंटरनेशनल स्पाय म्यूजियम में प्रदर्शित होने वाली एकमात्र भारतीय फिल्म बन गई है।

2012 में रिलीज हुई, कबीर खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने न केवल सलमान को भारतीय सिनेमा के सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जासूस के रूप में स्थापित किया, बल्कि यशराज फिल्म्स (YRF) स्पाई यूनिवर्स की भी नींव रखी।

इंटरनेशनल स्पाय म्यूजियम सिनेमा में जासूसी के इतिहास और संस्कृति को समर्पित है। इसके विशेष सेक्शन में दुनिया भर की लगभग 25 प्रसिद्ध जासूसी फिल्में और सीरीज़ प्रदर्शित हैं। इन हॉलीवुड थ्रिलर्स और क्लासिक कोल्ड वॉर फिल्मों के बीच, ‘एक था टाइगर’ इकलौती हिंदी फिल्म है।

‘एक था टाइगर’ ने 2012 में बॉलीवुड के पारंपरिक एक्शन-रोमांस फिल्मों से हटकर एक नया रास्ता दिखाया। फिल्म में सलमान खान ने भारतीय जासूस ‘टाइगर’ की भूमिका निभाई, जबकि कैटरीना कैफ ने एक पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट ‘जोया’ का किरदार निभाया। फिल्म की सफलता के बाद इसके सीक्वल ‘टाइगर जिंदा है’ और ‘टाइगर 3’ भी आए, जो YRF स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा हैं।

‘एक था टाइगर’ उस समय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो, सलमान खान की अगली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ है, जो एक सच्ची घटना पर आधारित वॉर ड्रामा है। इसके अलावा, कबीर खान के साथ ‘बजरंगी भाईजान 2′ में काम करने की चर्चा भी ज़ोरों पर है।

Related Articles

Back to top button