देश

बिहार में पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर घमासान, संजय राउत का बीजेपी पर पलटवार

Lucknow Fcous News Desk: बिहार में चल रही ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर सियासत गरमा गई है। इस मुद्दे पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने बीजेपी पर ही पलटवार किया है।

राउत ने कहा कि “कार्यकर्ताओं में से कोई गाली दे सकता है, लेकिन इसमें बीजेपी की साज़िश भी हो सकती है। हमारा अनुभव है कि बीजेपी किसी भी अच्छे काम को बदनाम करने के लिए अपने लोग भीड़ में भेज देती है। राहुल गांधी और ‘वोटर अधिकार यात्रा’ को बदनाम करने के लिए ये लोग किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं।”

दरअसल, दरभंगा से एक कथित वीडियो सामने आया है, जिसमें यात्रा के दौरान मंच से पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्द बोले गए और कई कार्यकर्ता नारेबाजी करते नजर आए। हालांकि उस समय राहुल गांधी और तेजस्वी यादव मौजूद नहीं थे।

इस विवाद पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि “अगर राहुल गांधी में ज़रा भी शर्म बाकी है, तो उन्हें पीएम मोदी और देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।” शाह ने राहुल गांधी की इस यात्रा को ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’ बताते हुए कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा।

Related Articles

Back to top button