लखनऊ

“एक पेड़ माँ के नाम” पौधारोपण अभियान के तहत लगाए पौधे

सरोजिनी नगर औद्योगिक क्षेत्र निर्माता संघ औद्योगिक क्षेत्र को बनाएगा हरा-भरा

लखनऊ फोकस ब्यूरो

लखनऊ। सरोजिनी नगर औद्योगिक क्षेत्र निर्माता संघ (Sarojini Nagar Industrial Area Manufacturers Association) ने “एक पेड़ माँ के नाम” पौधारोपण अभियान शुरू किया है, जिसका उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्र को हरित बनाना है। इस अभियान के तहत 251 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से सोमवार को 51 पौधे विभिन्न स्थानों पर लगाए गए हैं। इन पौधों में बेल, आंवला और अशोक के वृक्ष शामिल हैं।

सरोजिनी नगर औद्योगिक क्षेत्र निर्माता संघ के महासचिव रितेश श्रीवास्तव ने कहा, “हमारा उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्र को पर्यावरण अनुकूल बनाना है। हमें खुशी है कि आज हमने 51 पौधे लगाए हैं और हम अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “इन पौधों का चयन उनके औषधीय गुणों और पर्यावरण के अनुकूल होने के कारण किया गया है। हमें विश्वास है कि ये पौधे हमारे औद्योगिक क्षेत्र को एक हरित और स्वच्छ स्थान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।”

“एक पेड़ माँ के नाम” पौधारोपण अभियान का उद्देश्य पेड़ों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना और लोगों को पेड़ों की देखभाल करने के लिए प्रेरित करना है।

इस अवसर पर रजत गुलाटी, नीलमणि वाष्र्णेय, अशोक चावला, संस्कार वर्मा, सुमित मित्तल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Related Articles

Back to top button