बिजनेस

SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स ध्यान दें! 15 जुलाई से बदल रहे हैं ये दो बड़े नियम, जानिए पूरी डिटेल

Lucknow Focus News Desk: अगर आप भी SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। 15 जुलाई 2025 से एसबीआई कार्ड (SBI Card) अपने कार्डधारकों के लिए कुछ बड़े बदलाव लागू करने जा रहा है, जिनका सीधा असर आपकी जेब और कार्ड बेनिफिट्स पर पड़ेगा।

ये बदलाव दो अहम पहलुओं से जुड़े हैं — क्रेडिट कार्ड के मिनिमम अमाउंट ड्यू (MAD) और एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर (Air Accident Insurance Cover)।

बदलाव नंबर 1: मिनिमम अमाउंट ड्यू (MAD) में होगा इज़ाफा

हर महीने आपको अपने क्रेडिट कार्ड बिल का एक छोटा हिस्सा — यानी “मिनिमम अमाउंट ड्यू” चुकाना होता है, जिससे आप लेट पेमेंट चार्ज से बच सकें। ये आम तौर पर बकाया बिल का 2% से 5% होता है।

अब क्या बदलने जा रहा है?

15 जुलाई 2025 से, एसबीआई कार्ड में मिनिमम अमाउंट ड्यू की गणना में कई नई चीजें जोड़ी जाएंगी, जैसे GST का पूरा अमाउंट, EMI बैलेंस, फीस और फाइनेंस चार्जेस, ओवरलिमिट अमाउंट (अगर कोई हो)।

इसका मतलब साफ है अब आपका मिनिमम अमाउंट ड्यू बढ़ने वाला है। इससे EMI और चार्जेस के साथ आपको एक बड़ा हिस्सा हर महीने चुकाना होगा।

मिनिमम अमाउंट ड्यू भरने से लेट फीस तो नहीं लगती, लेकिन बकाया बिल पर ब्याज जारी रहता है। ऐसे में हमेशा पूरी राशि चुकाना ही समझदारी है।

बदलाव नंबर 2: एयर एक्सीडेंट कवर होगा बंद

अगर आप SBI Card ELITE, Miles ELITE, या Miles Prime यूज करते हैं, तो ये खबर आपके लिए है।

अब तक इन कार्ड्स पर कंपनी की तरफ से 1 करोड़ रुपये तक का फ्री एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर मिलता था, जो अब 15 जुलाई से बंद किया जा रहा है।

सिर्फ इतना ही नहीं, जिन कार्ड्स पर 50 लाख रुपये तक का कवर मिल रहा था, जैसे कि SBI Card Prime, SBI Card Pulse उन पर भी ये सुविधा अब बंद की जा रही है।

क्यों जानना जरूरी है?

अगर आप ट्रैवलिंग के दौरान एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर को ध्यान में रखकर कार्ड का चुनाव करते हैं, तो अब आपको दूसरा विकल्प देखना पड़ सकता है।

मिनिमम अमाउंट ड्यू में इज़ाफा आपकी EMI प्लानिंग को प्रभावित कर सकता है, इसलिए समय रहते आपको अपनी बजटिंग पर दोबारा नजर डालनी चाहिए।

Also Read: हीरो मोटर्स का बड़ा कदम: 1,200 करोड़ रुपये के IPO के लिए सेबी को भेजे दस्तावेज

Related Articles

Back to top button