UP में स्कूल बंद: छठ महापर्व के चलते लखनऊ समेत कई जिलों में 28 अक्टूबर को अवकाश घोषित

Lucknow Focus News Desk: उत्तर प्रदेश सरकार ने आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर 28 अक्टूबर को स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। इसके बाद, राजधानी लखनऊ के जिला मजिस्ट्रेट (DM) ने आधिकारिक आदेश जारी करते हुए इसकी पुष्टि कर दी है। इस आदेश के अनुसार, मंगलवार, 28 अक्टूबर को लखनऊ के सभी स्कूल बंद रहेंगे।
डीएम के पास अंतिम निर्णय का अधिकार
हालांकि, योगी सरकार ने छठ पर्व के लिए सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की थी, लेकिन जिलों में अंतिम निर्णय का अधिकार संबंधित जिला मजिस्ट्रेट को दिया गया था। DM अपने क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश रहेगा या सिर्फ स्कूलों में छुट्टी, इस पर फैसला ले सकते थे।
चूँकि छठ पर्व अब बिहार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी बड़े पैमाने पर श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाता है, इसलिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। लखनऊ के डीएम ने अवकाश की आधिकारिक घोषणा कर दी है, जिसके बाद अब मंगलवार को सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।




