एसडीएम नगीना मांगेराम चौहान उप आवास आयुक्त मुख्यालय लखनऊ बनाए गए


राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के अध्यक्ष एम आर पाशा और पदाधिकारियों ने समारोहपूर्वक दी बधाई
नगीना (बिजनौर) (वि.)। एसडीएम नगीना मांगेराम चौहान की नगीना डिप्टी कलेक्टर के पद से उप आवास आयुक्त मुख्यालय लखनऊ पदोन्नति होने पर राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम आर पाशा ने समारोहपूर्वक विदाई दी। संगठन की ओर से मांगेराम चौहान को गुलदस्ता, भगवत गीता, स्मृति चिन्ह व मां शेरावाली की मूर्ति भेंट की गई। इस मौके पर मांगेराम चौहान को शाल ओढ़ाकर एवं फूल मालाओं से सम्मानित किया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम आर पाशा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा डबकरा हाल नगीना में एसडीएम नगीना मांगेराम चौहान की पदोन्नति उप आवास आयुक्त मुख्यालय लखनऊ होने पर समारोहपूर्वक बधाई देकर सम्मानित किया गया। जिसमें राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम आर पाशा व वाइस प्रेसिडेंट मौहम्मद वसीम ने एसडीएम नगीना मांगेराम चौहान को गुलदस्ते के साथ भागवत गीता, स्मृति चिन्ह, मां शेरावाली की मूर्ति भेंट कर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं द्वारा भी एसडीएम नगीना मांगेराम चौहान को फूल माला पहनाकर बधाई समारोह किया गया।
राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम आर पाशा ने कहा कि जब से एसडीएम (डिप्टी कलेक्टर) मांगेराम चौहान जनपद बिजनौर में आए हैं, तभी से दिव्यांगों, वृद्ध, विधवा, गरीब लोगों के प्रति कुशल कार्य रहे हैं। उन्होंने दिव्यांग, वृद्ध, विधवा, गरीब वर्गों के प्रार्थना पत्रों को 24 घंटे में निस्तारित करने का काम किया है। एम आर पाशा ने कहा कि हम डिप्टी कलेक्टर मांगेराम चौहान के अच्छे व्यवहार व त्वरित कार्यशैली को कभी भी भूल नहीं पाएंगे।
डिप्टी कलेक्टर मांगेराम चौहान ने कहा कि एम आर पाशा दिव्यांग होने के बाबजूद बहुत अच्छा सराहनीय कार्य कर रहे हैं। ऐसे व्यक्तित्व के लोग समाज में बहुत कम मिलते हैं। हम इनके कार्य की प्रशंसा करते हैं। हम इनसे आशा करते हैं कि ये दिव्यांग, वृद्ध, विधवा व गरीब वर्गों के लिए ऐसे ही कार्य करते रहेंगे।
इस मौके पर मास्टर शाकिर, नदीम अहमद, सुशील कुमार, नकुल कुमार, मास्टर शहजाद, गोविन्द, इकराम ठेकेदार, मन्सूर अली, अतीक अहमद, भारत सिंह, शमशेर, फिरोज आलम आदि मौजूद रहे।




