सचिवालय संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए सीमा गुप्ता ने किया नामांकन


लखनऊ फोकस न्यूज
लखनऊ (वि.)। उत्तर प्रदेश सचिवालय संघ के अध्यक्ष पद के लिए सचिवालय की अधिकारी सीमा गुप्ता ने बुधवार को अपना नामांकनपत्र भरा। इस मौके पर सीमा के पक्ष में भारी समर्थन देखा गया। कई अधिकारियों ने उन्हें जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
सीमा गुप्ता आरंभ से ही सचिवालय के तमाम मुद्दों को लेकर आंदोलनों में संघर्ष करती रही हैं। उन्होंने सचिवालय भत्ता बहाली, सचिवालय के विभिन्न गेट से निर्विघ्न आवाजाही, शिशु सदन नियमावली, कोविड-19 महामारी के दौरान 100% वैक्सीनेशन, सैनिटाइजर की व्यवस्था, हेल्थ एटीएम, समीक्षा अधिकारी की स्थायीकरण के लिए ट्रिपल सी की व्यवस्था, विभिन्न भवनों में महिला बाथरूम, विभिन्न सांस्कृतिक साहित्यिक कार्यक्रम मे सचिवालय की महत्वपूर्ण भूमिका, लोक भवन में अत्याधुनिक कैंटीन और वर्षों से प्रतीक्षित सचिवालय संघ के चुनाव करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
सीमा गुप्ता के एजेंडे में समीक्षा अधिकारी का 5400 ग्रेड पे, पुरानी पेंशन बहाली,सबको आवास, विभिन्न पदों की वृद्धि, पदोन्नति के लिए शिथिलीकरण की व्यवस्था, सभी को गाड़ी लाने की सुविधा और हर संवर्ग के हितों के दृष्टिगत रखते विभिन्न मुद्दों को सम्मिलित किया गया है।




