इन्फोटेनमेन्ट

धर्मेंद्र का हालचाल लेने हेमा मालिनी के घर पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा, बोले- ‘हमारी दुआएं बड़े भाई के साथ’

Lucknow Focus News Desk: बॉलीवुड के वेटरन एक्टर धर्मेंद्र की तबियत बीते कुछ समय से ठीक नहीं है। इस बीच, अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के साथ उनका हालचाल जानने के लिए अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी के घर पहुँचे। शत्रुघ्न सिन्हा धर्मेंद्र को अपना बड़ा भाई मानते हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा का ट्वीट और संदेश

शत्रुघ्न सिन्हा ने हेमा मालिनी से मुलाकात की जानकारी ट्वीट के ज़रिए साझा की और साथ में दो तस्वीरें भी पोस्ट कीं। शत्रुघ्न ने लिखा “अपनी बेस्टेस्ट हाफ पूनम सिन्हा के साथ अपनी बहुत प्यारी मिली फ्रेंड, बहुत ही नेक इंसान, उम्दा स्टार/एक्ट्रेस, बहुत प्रतिभाशाली आर्टिस्ट, काबिल सांसद हेमा मालिनी से मिलना हुआ। हमारी प्रार्थनाएं उन सबके साथ हैं और हमने अपने बड़े भाई (धर्मेंद्र) और उनके परिवार के भी हालचाल लिए।” यह मुलाकात उस समय हुई है जब धर्मेंद्र का इलाज उनके घर पर ही चल रहा है।

धर्मेंद्र के स्वास्थ्य की स्थिति

बीते दिनों तबीयत बिगड़ने के बाद धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि उनकी हालत गंभीर होने की अफवाहें मीडिया में फैलने लगी थीं, लेकिन उन्हें जल्द ही हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अब वह घर पर ही अपना ट्रीटमेंट ले रहे हैं और उनके शुभचिंतक उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

परिवार की भावुक प्रतिक्रिया

धर्मेंद्र के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद हेमा मालिनी का भी बयान सामने आया था। उन्होंने कहा था कि यह उनके लिए कठिन समय था, लेकिन इस बात की राहत है कि धर्मेंद्र घर वापस आ गए हैं। हेमा ने यह भी कहा था कि उनके बच्चे भी सो नहीं पा रहे थे।
वहीं, धर्मेंद्र के घर के बाहर मीडियाकर्मियों (पैप्स) द्वारा वीडियो बनाए जाने पर उनके बेटे सनी देओल भड़क गए थे और उन्होंने फोटोग्राफर्स को ऐसा न करने की दुहाई दी थी, जिसके बाद उनके घर के बाहर से मीडिया हट गया था।

Related Articles

Back to top button