लखनऊ

धनतेरस पर बाजारों में जमकर खरीददारी

लखनऊ। शनिवार को धनतेरस का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने बर्तन, कपड़े, गहनों और अन्य सामानों की जमकर खरीददारी की। लखनऊ के बाजारों में भी लोगों ने खूब सामान खरीदे। यह रौनक देर रात तक जारी रही।

धनतेरस का पर्व मां लक्ष्मी, धन्वतरि देव और कुबेर की पूजा के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन ऐसी मान्यता है कि समुद्र मंथन में इसी दिन भगवान धनवन्तरि का जन्म हुआ था। इस दिन खरीददारी करना शुभ माना जाता है। शनिवारको बाजारों में खूब रौनक देखी गई। पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने जमकर खरीददारी की। एक दूसरे को बधाई दी और खुशियां मनाईं। इस समय दीपावली की धूम चरम पर है। अमीनाबाद, हजरतगंज, गोमतीनगर, इंदिरानगर, आलमबाग, अलीगंज के बाजारों में देर रात तक खरीददारी चलती रही।

फोटो सौजन्य -सोशल मीडिया

Related Articles

Back to top button