इन्फोटेनमेन्ट

दोहरी भूमिका में सिलंबरासन ने चौंकाया, ‘अरासन’ का प्रोमो हुआ रिलीज; कोर्टरूम ड्रामा और किलर का खतरनाक अवतार

Lucknow Focus News Desk: साउथ सुपरस्टार सिलंबरासन अभिनीत आगामी फिल्म ‘अरासन’ का प्रोमो रिलीज हो गया है, जिसमें अभिनेता डबल रोल (दोहरी भूमिका) में नजर आ रहे हैं। प्रोमो में एक ओर सिलंबरासन का सीधा-साधा किरदार दिखाई देता है, वहीं दूसरी ओर उनका किलर (हत्यारा) वाला अवतार दर्शकों को चौंकाता है।

प्रोमो में क्या है खास?

‘अरासन’ का प्रोमो कोर्ट रूम ड्रामा और खतरनाक एक्शन के बीच झूलता है।

प्रोमो की शुरुआत में सिलंबरासन का किरदार कोर्ट के बाहर पत्रकारों को इंटरव्यू देता नजर आता है। इस किरदार पर कई मर्डर का केस चल रहा है। बाद में, कोर्ट के अंदर वह सभी आरोपों से इनकार कर देता है, जबकि जज कहती हैं कि लोगों ने उसे हत्या करते देखा है। इस पर वह कहता है कि सब झूठ बोल रहे हैं और उसे फंसाया जा रहा है।

इसी बीच फ्लैशबैक में किलर की खतरनाक एंट्री दिखाई जाती है। खून से सना, हाथ में हथियार लिए यह किरदार भी सिलंबरासन ने ही निभाया है। किलर वाले सीन में उनका अभिनय बेहद प्रभावशाली है। एक दृश्य में वह गुस्से में भीड़ के सामने आकर खड़ा होता है, जब लोग चिल्लाते हैं कि उनके इलाके में घुसकर उनके सरदार को किसने मार दिया।

तकनीकी टीम और रिलीज

निर्देशक वेत्रिमारन की इस फिल्म में संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर ने म्यूजिक दिया है, जिसकी झलक प्रोमो में भी कहानी में जान डालती हुई दिखाई देती है।

फिलहाल फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म अगले साल ओणम के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

Related Articles

Back to top button