विशेष

17 जुलाई को  पड़ेगी सोमवती अमावस्या और हरियाली अमावस्या

लखनऊ फोकस ब्यूरो

लखनऊ। सावन के दूसरे सोमवार 17 जुलाई  को  हरियाली अमावस्या भी है.  इस दिन बुधादित्य योग, सोमवती अमावस्या और सावन सोमवार संयोग बन रहा है. सोमवती अमावस्या पर भोलेनाथ की पूजा बहुत शुभ मानी जाती है. पितृ दोष, कालसर्प दोष और शनि दोष से छुटकारा पाने के लिए सावन सोमवार व्रत और अमावस्या पुण्यफलदायी मानी गई है.  इस योग में व्रत, पूजा-पाठ, जप और साधना करने पर समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि होती है.इस दिन पितरों की पूजा करने का विधान है। ऐसा करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही इस दिन वृक्ष भी लगाने चाहिए।

स्वास्तिक ज्योतिष केन्द्र, अलीगंज, लखनऊ के ज्योतिषाचार्य एस.एस. नागपाल ने बताया कि 17  जुलाई को सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और सूर्य के दक्षिणायन होने की शुरुआत होगी, जो मकर संक्रांति तक रहेगी । सूर्य 17 जुलाई को  सांयकाल 04:32  पर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे.। माना जाता है कि देवताओं की रात शुरू हो जाएगी। श्रावण मास में आने वाली संक्रांति में पूजा और दान का विशेष महत्व बताया गया है। कर्क संक्रांति के दिन भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। तुलसी के पत्र से भगवान विष्णु की पूजा करना श्रेष्ठ फलदायी माना गया है।  कर्क संक्रांति के दिन सूर्यदेव की पूजा करने और जल देने से समस्त रोगों का नाश होता है और दोष दूर होते हैं। सूर्य की उपासना से सुख-समृद्धि, यश, कीर्ति और वैभव में बढ़ोत्तरी होती है। कर्क संक्रांति पर स्नान, दान का विशेष महत्व है।

 

Related Articles

Back to top button