उत्तर प्रदेश

राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ ने मनाया मांग दिवस, सौंपा ज्ञापन

लखनऊ फोकस न्यूज

लखनऊ। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आहवान पर पूरे देश के कर्मचारियों ने भोजनावकाश में जिला  मुख्यालयों पर इकठ्ठा होकर अपनी मांगों को लेकर मांग दिवस मनाया। लखनऊ में कर्मचारी मसीहा स्व0बी0 एन0 सिंह की प्रतिमा स्थल पर इकठ्ठा होकर 09 बिंदु का मांग पत्र पुलिस कमिश्नर के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री भेजा गया है। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थ्ति कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अत्याधिक संवेदनशील रहे। पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने, कोरोना काल में रोके गये भत्तों का बहाल किया जाए सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरा जाए आदि मांगों को लेकर  कर्मचारियों नारे लगाये।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पेंशनर एसोएिशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व महासंघ के संरक्षक एस0पी0 सिंह,अखिल भारतीय राज्य सरकारी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  व महासंघ के संरक्षक कमलेश मिश्रा,नरेन्द्र प्रताप सिंह, महासंघ की महिला शाख महामंत्री निधि राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश कोषाघ्यक्ष व श्रमिक संघ के नेता रामभजन मौर्या, उत्तर प्रदेश फेडरेशन आफ मिनिस्टिीरियल एसोसिएशन के प्रांत अध्यक्ष दिवाकार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष विनोछ बु़द्धिराम कनोजिया  मंत्री श्याम, अमित शाही, कृषि विभाग के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह व महामंत्री हेमंत सिंह खड़का, राजकीय मुद्राणालय के अध्यक्ष सुनील मिश्रा व नेता विजय लोधी, पर्यटन विभाग से पियूष श्रीवास्तव, नलकूप संघ के अध्यक्ष लल्लन, स्थानीय निकाय निदेशालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष  संदीप पाण्डे, लोक निर्माण विभाग के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव व महामंत्री मंसूर अली, महासंघ लखनऊ के कार्यकारी अध्यक्ष शैलेश सिंह यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अफजल फारूकी, उपाघ्यक्ष पुष्पा चौधरी, आशीष खरे, विश्वरूप यादव, संयुक्त मंत्री कुसुम मिश्रा, भीम सिंह यादव, रवि कुमार त्रिवेदी,कोषाघ्यक्ष ज्ञानेन्द्र कुमार, फरजाना खातून, मिनिस्टीरियल फेडरेशन के जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव व महामंत्री रंजीत कुमार, गौरव सिंह, विनोद चॊधरी, सुधीर भारतीय,दिनेश विश्वकर्मा, सुनीत पटेल सहित कर्मचारी शामिल हुए। यह जानकारी कर्मचारी नेता अफीफ सिद्दीकी ने दी।

 

Related Articles

Back to top button