गवर्नेंस एंड पॉलिसी

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

Lucknow Focus News Desk: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के किसानों को पर्याप्त और भरोसेमंद सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। सरकार का मुख्य ध्यान नए संसाधन विकसित करने के साथ-साथ पुराने राजकीय नलकूपों का आधुनिकीकरण और कायाकल्प करने पर है। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की इस पहल से न केवल सिंचाई क्षमता में वृद्धि हुई है, बल्कि किसानों की लागत और जोखिम में भी कमी आई है।

विभागीय आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022-23 से 2025-26 के दौरान 2,493 नए नलकूपों का निर्माण, 1,769 री-बोर (असफल नलकूपों का पुनर्निर्माण) और 6,600 नलकूपों का आधुनिकीकरण सफलता से पूरा किया गया है।

प्रमुख उपलब्धियां और आंकड़े

बढ़ी सिंचाई क्षमता: नलकूपों के आधुनिकीकरण व निर्माण से 3.77 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचाई क्षमता का सृजन/पुनर्स्थापना हुआ।

लाखों किसान लाभान्वित: अब तक 3.15 लाख कृषक परिवारों को इस योजना का सीधा लाभ मिला है।

पंप नहरों का विस्तार: पंप नहरों के आधुनिकीकरण व नए निर्माण से 0.62 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की व्यवस्था सुदृढ़ हुई है।

भविष्य का लक्ष्य (2026-27): 1,750 असफल नलकूपों के पुनर्निर्माण और 8,717 नलकूपों के आधुनिकीकरण की परियोजनाएं जारी हैं। इनसे 4.21 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त क्षमता सृजित होगी और 5.59 लाख कृषक परिवारों को फायदा पहुंचेगा।

Related Articles

Back to top button