देश

ज्ञानवापी मस्जिद में चल रहे सर्वे पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार


नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उस याचिका पर रोक लगा दी, जिसमें वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद में चल रहे सर्वे पर तुरंत रोक लगाए जाने की मांग की गई थी।
इससे एक दिन पहले बृहस्पतिवार को एक अदालत ने सर्वे और कोर्ट सर्वे कमिश्नर अजय मिश्र को हटाए जाने की मांग नामंजूर कर दी थी। स्थानीय अदालत ने रोजाना सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक सर्वे करके आगामी 17 मई तक सर्वे रिपोर्ट कोर्ट में देने की बात कही थी।
इस मुकदमे में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर होने पर मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि अभी हम इस मामले पर रोक नहीं लगा सकते। पहले हम मामले की फाइल को पढ़ेंगे।
(फोटो सौजन्य-सोशल मीडिया)

Related Articles

Back to top button