लखनऊ

सुविधा : एलडीए लगाएगा विशेष निबंधन शिविर


आवंटियों को एक ही पटल पर मिलेंगी सभी सुविधाएं
लखनऊ।
लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) जल्दी ही आवंटियों की सुविधा के लिए विशेष निबंधन शिविर लगाएगा। इस शिविर में एक ही काउंटर पर निबंधन की सभी सुविधाएं मिलेंगी। इससे आवंटियों को अनावश्यक चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
लखनऊ विकास प्राधिकरण अपने आवंटियों की सुविधा देने के लिए आगामी 25 अप्रैल से पांच दिवसीय निबंधन शिविर लगाएगा। यह निर्देश प्राधिकरण के वीसी अक्षय त्रिपाठी ने दिए हैं।
एलडीए के सचिव पवन गंगवार ने बताया कि यह निबंधन शिविर आफिस के कमेटी हाल में 25 से 29 अप्रैल तक लगेगा।
(लोगो साभार-एलडीए)

Related Articles

Back to top button