उत्तर प्रदेश

स्वर गुंजन संस्था ने बांटे मास्क और सेनिटाइजर


DECEMBER 24, 2020
गोरखपुर (वि.)। (Mask, mask and sanitiser, Camp in Gorakhpur) गुरुवार को सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था स्वर गुंजन की ओर से श्रमिकों के बीच मास्क और सेनिटाइजर का वितरण किया गया।
स्थानीय धर्मपुर में श्रमिक तिराहे पर गुरुवार को स्वर गुंजन की ओर से आयोजित मास्क एवं सेनिटाइजर वितरण कार्यक्रम में श्रमिकों को मास्क और सेनिटाइजर वितरित करते हुए संस्था के अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी लोकगायक राकेश उपाध्याय ने कहा कि इस कोरोना के दौर में अपने पर नियंत्रण ही स्वस्थ रहने का मूल मंत्र है। हमें मास्क का उपयोग करने के साथ-साथ अपने हाथों को समय-समय पर सेनिटाइज करते रहना चाहिए। इसके अलावा दिन में कई बार साबुन से अच्छे ढंग से हाथ धोने चाहिए। इस महामारी से हम इसी तरह बच सकते हैं।
संस्था की ओर से इस कार्यक्रम में आयुष सिंह, हर्षित सिंह और संदीप पांडेय ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा या धर्म नहीं है।
(फोटो सौजन्य- राकेश उपाध्याय)

Related Articles

Back to top button