उत्तर प्रदेश

बेसिक उत्थान स्कूल में शिक्षक दिवस: बच्चों ने गुरुजनों को दिए उपहार, शिक्षकों का हुआ सम्मान

Lucknow Focus News Desk: बाराबंकी के बनीकोडर ब्लॉक के गाँव छंदवल में स्थित ‘बेसिक उत्थान एवं ग्रामीण सेवा संस्थान’ द्वारा चलाए जा रहे निःशुल्क चाइल्ड फ्रेंडली स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर स्कूल के बच्चों ने अपने गुरुजनों को उपहार दिए, वहीं स्कूल प्रबंधन ने भी शिक्षकों को सम्मानित किया।

 

संस्थान के अध्यक्ष और स्कूल के प्रबंधक रत्नेश कुमार ने शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक छात्रों के लिए एक आदर्श होते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक का काम केवल ज्ञान देना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी का निर्माण करना है। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे अपने काम को सिर्फ नौकरी न समझें, बल्कि एक जिम्मेदारी मानकर बच्चों के भविष्य को संवारें।

स्कूल के प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने भी सभी शिक्षिकाओं को उपहार देकर उनका सम्मान किया।

इस कार्यक्रम में शिक्षिका वंदना वर्मा, शारदा रावत, सरिता यादव, प्रिया मौर्या, प्रिंसी वर्मा, पूनम रत्नाकर, पलक कनौजिया, अर्चना, अनीता और स्टाफ से जियालाल, सरोज, सरस्वती समेत 178 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

Related Articles

Back to top button