उत्तर प्रदेश

चौरी चौरा के बलिदानियों का खून सभी को प्रेरणा देता है : नरेंद्र मोदी


FEBRUARY 4, 2021

चौरी चौरा शताब्दी वर्ष समारोह की शुरुआत के मौके पर बोले प्रधानमंत्री

लखनऊ फोकस ब्यूरो
लखनऊ (Narendra Modi, PM Modi, PM India,Gorakhpur News)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ((Narendra Modi) ने गुरुवार को गोरखपुर (Gorakhpur) में चौरी चौरा शताब्दी वर्ष समारोह का वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये उद्घाटन किया। इस मौके पर चौरी चौरा की पुण्यभूमि को नमन करते हुए प्रधानमंत्री मोदी (PM Mod) ने सभी का भोजपुरी में अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि चौरी चौरा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भले ही इतिहास के पन्नों में बहुत जगह नहीं मिली लेकिन उनका खून देश की माटी में मिला है जो सभी को प्रेरणा देता है।
देखें वीडियो –https://youtu.be/LhbVP1Xv74w
देश के स्वतंत्रता आंदोलन को एक नई दिशा देने वाले चौरी चौरा का शताब्दी वर्ष समारोह गुरुवार को शुरू हो गया। यह पूरे एक वर्ष चलेगा। इस मौके पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें अपने बलिदानियों के त्याग भावना से प्रेरणा लेनी चाहिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Aditya Nath) की पहल पर गोरखपुर (Gorakhpur) के लाल और आजादी के आंदोलन के अमर शहीद बंधु सिंह और दूसरे शहीदों के परिवारीजनों को सम्मानित करने का फैसला किया गया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Aditya Nath) ने शहीदों के परिवारीजनों को सम्मानित किया।

(चौरी चौरा के अमर सेनानियों के परिवारवालों को सम्मानित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। साथ में पर्यटन राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी।)
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मां भारती के लाखों बेटी-बेटियों, स्वातंत्र्य सेनानियों के बलिदान को याद करके उन्हें नमन किया। उन्होंने लोगों को आजादी के बलिदानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेने की सलाह दी।
इस मौके पर डाक विभाग द्वारा इस मौके पर डाकटिकट और विशेष आवरण भी जारी किया गया। इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (राजभवन से आनलाइन उपस्थिति) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा प्रदेश सरकार के तमाम मंत्री और अधिकारीगण उपस्थित रहे।
फोटो/वीडियो सौजन्य : ट्विटर, यूट्यूब
Gorakhpur News, Narendra Modi, PM India, PM Modi, Yogi Aditya Nath

Related Articles

Back to top button