इन्फोटेनमेन्ट

सिनेमाघरों में छाई परम सुंदरी, जाह्नवी कपूर–सिद्धार्थ मल्होत्रा की केमिस्ट्री को मिल रही तारीफ

Lucknow Fcous News Desk: जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म परम सुंदरी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज से पहले यह फिल्म कई तरह की चर्चाओं और विवादों में घिरी रही कभी इसे चेन्नई एक्सप्रेस का वर्जन बताया गया, तो कभी जाह्नवी के बोलने के अंदाज पर सवाल उठे। लेकिन फिल्म के पर्दे पर आते ही सभी अटकलों पर विराम लग गया।

फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। सोशल मीडिया पर लगातार तारीफें हो रही हैं और इसे एक फ्रेश लव स्टोरी कहा जा रहा है।

फिल्म की कहानी और निर्देशन

इस फिल्म को तुषार जलोटा ने डायरेक्ट किया है। कहानी नॉर्थ और साउथ इंडिया की पृष्ठभूमि में रची गई एक लव स्टोरी है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। सिद्धार्थ और जाह्नवी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने भी लोगों को खासा प्रभावित किया है।

सोशल मीडिया पर रिव्यू

एक यूज़र ने लिखा – “परम सुंदरी देख रहा हूं, पहला हाफ शानदार है। रेटिंग- 4 स्टार, जाह्नवी कपूर की शानदार एक्टिंग।”

दूसरे ने ट्वीट किया – “परम सुंदरी एक बेहतरीन एंटरटेनर है, जिसमें जबरदस्त केमिस्ट्री, चार्टबस्टर गाना ‘परदेसिया’, केरल की खूबसूरत लोकेशन और वल्लमकली का शानदार फाइनल है। जाह्नवी कपूर के करियर की अब तक की बेस्ट फिल्म और सिद्धार्थ मल्होत्रा के चार्म ने इसे और खास बना दिया।”

ट्रेड एनालिस्ट की राय

सिर्फ दर्शक ही नहीं, बल्कि कई ट्रेड एनालिस्ट ने भी फिल्म की तारीफ की है। उनका कहना है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है और सिद्धार्थ–जाह्नवी की जोड़ी लंबे समय तक याद रखी जाएगी।

Related Articles

Back to top button