देश

भारत जोड़ो यात्रा: राष्ट्रगीत की जगह बज गया नेपाल का राष्ट्रगान

 

मुंबई। भारत जोड़ों यात्रा के महाराष्ट्र के वासिम में एक कार्यक्रम के दौरान इस दौरान राहुल बोले अब राष्ट्रगीत बजेगा, लेकिन गलती से नेपाल का राष्ट्रगान बज गया। हांलाकि इस पर राहुल ने तुरंत टोका और राष्ट्रगीत चालू करने को कहा। बहरहाल गलत सॉन्ग बजने से राहुल गांधी सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं और भाजपा ने भी इस वाक्ये को लेकर सवाल उठा रही है।

राहुल पर तरह तरह की टिप्पणी करते हुए उठाए सवाल
भाजपा के कई नेताओं ने वीडियो को शेयर कर राहुल पर तरह तरह की टिप्पणी करते हुए सवाल किए हैं। महाराष्ट्र के भाजपा नेता नितेश राणे ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए ट्वीट किया- राहुल का कॉमेडी सर्कस। जबकि तमिलनाडु के भाजपा नेता अमर प्रसाद रेड्डी ने पूछा है कि राहुल गांधी, यह क्या है? सोशल मीडिया पर लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा- इन लोगों पर राष्ट्रगीत के अपमान के लिए मामला दर्ज होना चाहिए तो वही दूसरे यूजर ने लिखा कि यह राहुल गांधी के खिलाफ साजिश है।

फोटो साभार: सोशल मीडिया

Related Articles

Back to top button