गुड़ खाने के हैं खास फायदे


गुड़ खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यूं तो यह बारहों मास खाया जाता है लेकिन सर्दियों में इसकी खपत बढ़ जाती है। ठंड के मौसम में गुड़ जरूर खाना चाहिए। यह हमें न केवल ठंड के दुष्प्रभावों से बचाता है बल्कि शरीर की तमाम व्याधियों को भी दूर करता है। अब के बहुत से लोग गुड़ खाना पिछड़ेपन की निशानी मानते हैं, जबकि हमारे पुरखे इसकी महत्ता को समझते थे। यही कारण था कि वे नाश्ते और भोजन में गुड़ का सेवन नियमित करते थे।
गुड़ खाने के ये प्रमुख लाभ हैं-
-यह हाई ब्लडप्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार होता है।
-इसके खाने से हमारी हड्डियां और जोड़ मजबूत रहते हैं।
-गुड़ में आयरन होता है। यह खून की कमी को पूरा करता है।
-गैस और बदहजमी जैसी दिक्कतें गुड़ खाने वालों को नहीं होतीं।
-यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालकर चेहरे पर चमक लाता है।
तो फिर देर किस बात की है। आज ही अपने दिन और रात के भोजन में गुड़ की एक डली बढ़ा लें।

benefits of Jaggery, Health tips, Jaggery




