बिजनेस

1 सितंबर से होने जा रहे हैं ये 5 बड़े बदलाव, जो आपकी जेब पर डालेंगे सीधा असर

Lucknow Focus News Desk: महीने की पहली तारीख अक्सर अपने साथ कुछ न कुछ बदलाव लेकर आती है, जिनका सीधा असर हमारी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है। इस बार भी, 1 सितंबर से कई नए नियम लागू होने जा रहे हैं, जिनके बारे में जानना आपके लिए बहुत जरूरी है।

  1. SBI क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव

देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक SBI अपने क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव कर रहा है। 1 सितंबर से कुछ क्रेडिट कार्डों पर डिजिटल गेमिंग प्लेटफॉर्म, मर्चेंट और सरकारी लेन-देन पर रिवॉर्ड पॉइंट नहीं मिलेंगे। इसका सीधा असर उन ग्राहकों पर पड़ेगा जो इन माध्यमों का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।

  1. चांदी की ज्वेलरी पर हॉलमार्किंग

केंद्र सरकार चांदी के गहनों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए एक बड़ा कदम उठा रही है। 1 सितंबर से चांदी की ज्वेलरी पर हॉलमार्किंग का नया नियम लागू हो सकता है। यह शुरुआत में स्वैच्छिक होगा, यानी ग्राहकों के पास हॉलमार्क वाली या बिना हॉलमार्क वाली ज्वेलरी खरीदने का विकल्प होगा।

  1. एलपीजी सिलेंडर की कीमतें

हर महीने की पहली तारीख को LPG गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा की जाती है। इस बार भी 1 सितंबर को सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो सकता है, चाहे वह बढ़ोतरी हो या कमी।

  1. पोस्ट ऑफिस में बड़ा बदलाव

डाक विभाग एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है। 1 सितंबर से रजिस्टर्ड पोस्ट को स्पीड पोस्ट में मिला दिया जाएगा। इसका मतलब है कि अब रजिस्टर्ड पोस्ट की अलग सर्विस नहीं रहेगी, और सभी डाक स्पीड पोस्ट कैटेगरी में आएंगी।

  1. CNG और PNG गैस के दाम

पिछले कुछ समय से CNG और PNG गैस की कीमतें स्थिर थीं, लेकिन अब इनमें भी बदलाव हो सकता है। 1 सितंबर को इन दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी या कमी देखने को मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button