उत्तर प्रदेश

काशी विश्वनाथ मंदिर से हिरासत में लिए गए तीन संदिग्ध युवक

झारखंड के रहने वाले तीन युवकों में से एक हिंदू और दो है मुस्लिम युवक

वाराणसी । काशी विश्वनाथ मंदिर से हिन्दू दोस्त के साथ दो मुस्लिम युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पकड़े गए तीनों युवक झारखंड के गिरिडीह के रहने वाले हैं। गेट नंबर चार से तीनों ने धाम में प्रवेश किया और ज्ञानवापी मस्जिद के पास से होते हुए तीनों मंदिर चौक की ओर गए। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में तीनों को टहलते देख मंदिर के पूर्वी द्वार पर तैनात महिला पुलिसकर्मी को शक हुआ। इसके बाद तीनों को हिरासत में लेकर चौक पुलिस के हवाले कर दिया गया।

तीनों ने बताया कि वे अजमेर शरीफ के लिए निकले थे
सीआरपीएफ के जवानों ने तीनों को पकड़ने के बाद चौक पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में तीनों ने बताया कि वे अजमेर शरीफ के लिए निकले थे। वाराणसी से दूसरी ट्रेन पकड़नी थी। यहां पहुंचने पर हिन्दू युवक ने विश्वनाथ मंदिर जाने की इच्छा जताई तो उसके साथ दोनों मुस्लिम दोस्त भी धाम में चले आए। पुलिस के अनुसार तीनों के बारे में उनके स्थानीय थाने से जानकारी मांगी गई है।

Related Articles

Back to top button