लखनऊ

महारैली को सफ़ल बनाने के लिए महासंघ चलाएगा रीच टू ईच महा अभियान

लखनऊ फोकस न्यूज

लखनऊ (वि.)। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर  उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ रीच टू ईच  कार्यक्रम  चलाकर 3 नवम्बर दिल्ली महारैली में शामिल होने के लिए महाअभियान चलाएगा। एआईएसजीएफ के अखिल भारतीय स्तर पर चल रहे रीच टू ईच कार्यक्रम को लखनऊ राज्य राजधानी में शिक्षकों/कर्मचारियों/आउटसोर्सिंग स्टाफ़  के बीच ले जाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ ने वृहद रणनीति बनायी है।

आगामी 3 नवम्बर को राष्ट्र राजधानी स्थित रामलीला मैदान में होने वाली महारैली मे शामिल होने के लिए लखनऊ में जनजागरण अभियान वृहद रुप से चलाया जाएगा। महाभियान में  केन्द्र सरकार के कर्मचारी भी शामिल रहेंगे। इस अभियान में जन प्रतिनिधियों को मांगपत्र सौंपे जाने, कार्यालयों के गेट पर इकठ्ठा होकर बैनर पर हस्ताक्षर अभियान, कार्यालयों व सरकारी कालोनियों, मोहल्लों में जाकर  पर्चा वितरण का वृहद  अभियान शुक्रवार से शुरू किया जाएगा, जो 2 नवम्बर तक अवकाश के दिनों में कर्मचारी टोली बनाकर चलाएंगे।

लखनऊ में चलाए जाने वाले इस महा अभियान में मुख्य रुप से शैलेश यादव अफ़ज़ल फ़ारुकी, पुष्पा चौधरी, विजय लोधी, आशीष खरे, सुधीर कुमार, भूपेंद्र प्रताप सिंह, विश्वरूप यादव, कुसुम मिश्रा, भीम सिंह, रवि त्रिवेदी, ज्ञानेन्द्र कुमार, फ़रज़ाना ख़ातून, विनोद चौधरी, गौरव सिंह, रंजीत कुमार, शैलेन्द्र कुमार, दिग्विजय मौर्या, संजय कुमार, मुकेश यादव, राहुल कुमार, वीरेन्द्र कुमार, विनय शर्मा, सुनीत पटेल, दिनेश विश्वकर्मा, अजय कुमार,राजकुमार आदि शामिल रहेंगे।

यह जानकारी ज़िला अध्यक्ष अफ़ीफ़ सिद्दीकी व महामंत्री जितेन्द्र श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी करके दी है।

Related Articles

Back to top button